लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Jan 24, 2026 कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में काम से घर पैदल लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। शुक्रवार रात को हादसे में गंभीर हालत में मजदूर को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना चंद्रेसल इलाके में शुक्रवार रात की है। मृतक की पहचान मुकेश लोधा (33) निवासी कोटा