मोहनिया: कर्मा गांव के पास बोलेरो का पिछला टायर फटने से एक व्यक्ति घायल, उपचार के लिए लाया गया अस्पताल
Mohania, Kaimur | Nov 16, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास बोलेरो का पिछला टायर फट जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए, उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। घायल व्यक्ति करूप गांव से मरीचा जा रहे थे।