कवर्धा: दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मिलने सेमरहा पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा
राजनांदगांव - कवर्धा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज ग्राम सेमरहा पहुंचे। जहा विगत दिनों पूर्व बाहपानी में भीषण सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।अभिषेक सिंह ने प्रभावित परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतकों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त किया और हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया।