बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में गुमला के लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टिस बगीचा से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा में गुमला जिला के सभी प्रखंडों से हिंदू धर्मावलंबी पारंपरिक हथियार और भगवा वस्त्र पहनकर शामिल हुए। इस दौरान जय जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।