बलिया: कटहल नाले की साफ-सफाई व सुंदरीकरण का सपना जल्द होगा साकार, ₹18 करोड़ स्वीकृत, बनेगा पाथवे, चौड़ाई होगी 60 मीटर
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 नगर के बहुप्रतीक्षित कटहल नाले के साफ-सफाई व सुंदरीकरण का सपना जल्द साकार होगा, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन ने कटहल नाले का सुंदरीकरण व पाथवे आदि बनाने की वित्तीय स्वीकृति दे दिया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी शुक्रवार की शाम छह बजे दी। कुल 18 करोड़ रुपए की लागत से इसका कायाकल्प होगा।