भितरवार क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वडकीसराय एवं सिकरौदा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रभावित किसानों से चर्चा की। भितरवार एसडीएम एवं रेवेन्यू के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया। बड़की सराय के पटवारी को कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के आदेश दिए हैं।