डुमरांव: डुमरांव विधायक ने कहा- माले विधायक को पटक कर आया हूं, विपक्ष ने 'ब्राह्मण भगाओ' की राजनीति की
Dumraon, Buxar | Feb 11, 2026 डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने विधानसभा में विपक्ष सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार की दोपहर 3 बजे कहा कि विपक्ष के लोग तो अपने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ही खोजने में परेशान हैं। कहां है नेता प्रतिपक्ष? विपक्षियों का सिर्फ 24000 करोड़ का ही बजट था। हमने तो सिर्फ 16000 करोड़ सिर्फ वृद्धा पेंशन में बांट दिए।