हरदोई: हरदोई में चाइना मांजे में फंसे बगुले की जान बचाकर डायल 112 के सिपाही ने पेश की मानवता की मिसाल
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2026 हरदोई में नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का परिचय देते हुए डायल 112 पीआरवी में तैनात सिपाही सुरेश सबलोक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।शहर के सर्कुलर रोड स्थित बेलाताली क्षेत्र में चाइना मांजे में फंसे एक घायल बगुले को सुरक्षित बचाकर उन्होंने न सिर्फ उसकी जान बचाई,बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया