ग्वालियर गिर्द: तेरे भाई ने मेरी बहन को भगाया है अब तू मुझसे शादी कर,कहकर पड़ोसी ने युवती के साथ की मारपीट माता-पिता को भी पीटा
पुरानीछावनी थाना क्षेत्र दो युवक लालघाटी इलाके में रहने वाली एक युवती के घर घुस गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की नाकाम रहने पर जमकर युवती और उसके परिजनों की मारपीट की. घटना के बाद पुरानी छावनी पुलिस ने रविवार कोआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इन युवकों का कहना था कि उनकी बहन को युवती के भाई ने भगाया है इसलिए अब उसे एक युवक से शादी करनी पडेगी