ग्वालियर गिर्द: कलयुगी युवक ने माँ और बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, गिरवाई पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, पीड़ित पहुंचे एसपी ऑफिस
कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जब गिरवाई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब मां बेटे सोमवार को दोपहर 1 बजे एक लोडिंग ऑटो में लेट कर एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.अब पुलिस ने इस मामले मे रामबरण उसके बेटे गौरव को नामजद किया है