खिरकिया के छीपाबड़ में हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाद के बाद हरदा अस्पताल रेफर किया गया है। घायल का इलाज जारी है। घटना बुधवार रात 11 बजे की है। आज गुरुवार को मृत युवक का पीएम कराया गया।