कांके: रांची के बिरसा चौक स्थित जेवर दुकान में लूट की वारदात का CCTV वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2024 रांची के बिरसा चौक स्थित जेवर दुकान में लूट की वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। CCTV वीडियो ने साफ देखा जा सकता है कि हेलमेट पहन आए अपराधी हथियार के बल जेवर दुकान में लूट वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दुकान में रखे सारे जेवर और नगद पैसे लूट लिये और बड़े आराम के साथ हेलमेट पहने ही फरार भी हो गये। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।