निघासन: धवई पुरवा गांव में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धवई पुरवा गांव निवासी जगमोहन पुत्र बनवारी लाल को बीते 10 में 2024 को छवई पुरवा गांव निवासी बलराम पुत्र रामविलास, महेश, क्रिता व संदीप ने मिलकर पीट दिया था। आज न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ निघासन कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक युवराज बालियान को सौंपी गई है।