निघासन: छब्बा पुरवा गांव में बिजली सप्लाई पूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। लखीमपुर खीरी जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मझगई थाना क्षेत्र के छब्बा पुरवा गांव में बिजली सप्लाई पूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया है।