डुमरी के दूधपनिया गांव निवासी 26-27 वर्षीय प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मौत 24 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब के जेद्दा में पुलिस-अपराधी क्रॉस फायरिंग में गलती से गोली लगने से हुई। समाजसेवी सिकंदर अली के साथ पत्नी बसंती देवी, पुत्र ऋषि-रोशन ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर शव वापसी व मुआवजे की मांग की।जानकारी अपराह्न करीब 12 बजे दी।