आंदर: बहादुर पतेजी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया हर घर दस्तक अभियान
Andar, Siwan | May 8, 2024 आंदर प्रखंड के बहादुर पतेजी उर्दू विद्यालय मतदान केंद्र 317 पर बुधवार को बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाकर बीएलओ आदित्य कुमार द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान नागेंद्र राज, रविन्द्र राम, सत्येन्द्र कुमार, सरोज कुमार,इकबाल अहमद समेत दर्जनो मतदाता उपस्थित थे।