इगलास: इगलास क्षेत्र के गांव विसाहुली में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन, दंगल में बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती
Iglas, Aligarh | Mar 27, 2026 इगलास : क्षेत्र के गांव विसाहुली में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कमेटी ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मल्ल विद्या को बृज की धरोहर बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन से छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।