बिल्हौर: बिल्हौर के बंदी माता मार्ग पर जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत और एक गंभीर घायल
बिल्हौर की बंदी माता मार्ग पर एक जानवर को बचाने की कोशिश में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ग्राम प्रधान सुमन शुक्ला के जेठ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों ट्रैक्टर सवारो को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत के चलते कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।