पीलीबंगा: मारपीट कर गालियां देने और चांदी की चैन छिनने का आरोप, 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोलूवाला पुलिस थाने में मारपीट कर जाति सूचक गालियां देने, नगदी तथा चांदी की चैन छिनने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया की पांच नामजद व दो अन्य आरोपियों ने परिवादी व उसके साथी के साथ मारपीट की, जाति सूची गालियां निकाली तथा 7500 नगद एवं सात तोला चांदी की चेन छीन कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।