सिंघवारा: पिता ने नशेड़ी पुत्र से आजीज होकर किया सिंहवाड़ा पुलिस के हवाले, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने नशेड़ी पुत्र से आजीज होकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने गोगौल गांव से गिरधारी सहनी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि नशेड़ी युवक नशे में हंगामा करने लगा। परिजन जब समझाने गए तो युवक मारपीट एवं बदसलुकी पर उतर आया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।