सलोन: रतासों गांव में गौशाला, अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सलोन विधायक ने किया, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
14:3:2026 को 11:00 रतासों गांव में गौशाला,अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का सलोन विधायक अशोक कोरी ने किया उद्घाटन। सलोन विधायक अशोक कोरी ने बताया आवारा मवेशियों से जहां ग्रामीण परेशान हो रहे थे। गौशाला की वजह से उन्हें मवेशियों की समस्या से निजात मिलेगी। खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी,एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।