दरभंगा: महाशिवरात्रि मे भगवान शंकर के जयकारे से गूंज उठा गांव से लेकर शहर, मंदिरों में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़।
आज महाशिवरात्रि के मौके पर शहर से लेकर गांव तक भगवान शिव के मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दरभंगा के मब्बी स्थित बाबा भिखेश्वर नाथ नौ रत्न महादेव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ जुट रही है। इस अवसर पर यहां कई तरह के भक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।