कानपुर: रामलीला महोत्सव समिति और बालाजी परिवार सेवा समिति द्वारा मूर्तियों को एकत्रित किया गया, सम्मानपूर्वक किया जाएगा विसर्जन
रामलीला महोत्सव समिति और श्री बालाजी परिवार सेवा समिति ने रविवार को 2 बजे एक मूर्ति एकत्रण अभियान चलाया, जिसके तहत दीपावली के बाद की गणेश, लक्ष्मी और अन्य देव मूर्तियों को सम्मानपूर्वक विसर्जन के लिए रावतपुर स्थित रामलला मंदिर में जमा किया गया। सेवा सदस्य का कहना है कि मूर्तियों को आदर पूर्वक विसर्जन करने के लिए एकत्रित किया जा रहा है।