कानपुर: रावतपुर थाने की पुलिस ने लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रावतपुर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी सुमित को अंबेडकर मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे बताया अभियुक्त को उपनिरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।