जिला पंचायत भवन नर्मदापुरम में बुधवार को करीब 1 बजे सामान्य सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा की गई। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग एवं 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।