राजातालाब: मिर्जामुराद पुलिस ने युवक को गांजे के साथ पकड़ा, उसे जेल भेजा गया
वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने एक युवक को 193 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात हरपुर और हरसोस बॉर्डर के पास से की गई । वही आरोपी को बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल हरपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।