देर रात देहरादून के धामावाला बाजार में एक घर के बेसमेंट में बनी प्लास्टिक की दुकान के वेस्टेज में अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही देहरादून फायर सर्विस की यूनिट तुरंत मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए होज पाइप के जरिए आग बुझाना शुरू किया।
🛡️ फायर कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग को ऊपरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम और बगल के कमरे में रखे कूड़े के गोदाम तक फैलने से पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि या भारी नुकसान से बचाव हो गया।
#DehradunFireService #UttarakhandPolice #FireSafety #Dehradun #Uttarakhandfireservice
Dehradun, Dehradun | Oct 13, 2026