सागर नगर: मौसम बदलते ही सागर की हवा बिगड़ी, वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के पार
मौसम में बदलाव के साथ ही सागर शहर की हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 तक पहुंच गया था, जो ‘अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में आता है। हालांकि बुधवार को स्थिति में कुछ सुधार देखा गया और दोपहर 2 बजे एक्यूआई 103 दर्ज किया गया, लेकिन यह स्तर अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। प्रदूषण के कारण शहरवासियों को सांस संबंधी परेशानी हो रही।