सासाराम: करवंदिया गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक चार वर्षीय लड़की को मारी टक्कर, चार वर्षीय लड़की हुई घायल
करवंदिया गांव में अनियंत्रित बाइक ने एक चार वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम गुड़िया कुमारी बताई जा रही है। इसके पिता का नाम उमेश सिंह है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में लड़की का इलाज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।