आरा: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर चलती ट्रेन से उतरते समय महिला गिरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2025 पटना बक्सर रेल खंड के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी ओम प्रकाश शाह की पत्नी धनवंती देवी ट्रेन से गिरकर घायल हो गई घायल महिला को RPF पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।