महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में किए जा रहे बदलावों के माध्यम से काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के कथित षड्यंत्र तथा इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के विरोध में 17 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे हनुमान चौक बालाघाट में जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट के बैनर तले सांकेतिक धरना-उपवास किया गया है।