पाटी: ग्राम बोकराटा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Pati, Barwani | Nov 27, 2025 पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बोकराटा में एक सड़क हादसे में दो लोगो को मौत हो गई। घटना अलसुबह की है। ग्राम बोकराटा के कैलाश पिता शंकरलाल राठौड़ व रामु पिता शिवजी राठौड़ शादी की पत्रिका बाटने के लिए गए थे। पत्रिका बांटकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोकराटा में ही सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनो की मौत हो गई। मृतक रामु पिता शिवजी के लड़के की शादी थी