नावकोठी: महेश्वारा से नावकोठी पुलिस ने सफेद बालू के अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
नावकोठी पुलिस ने अवैध बालू खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर को महेश्वारा से जप्त किया है। पुलिस ने इसके चालक कन्हैया कुमार को भी हिरासत में लिया है। थाना अध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि लाल रंग के ट्रैक्टर पर अवैध बालू खनन किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने जप्त किया है तथा चालक को गिरफ्तार कर उसे हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया।