लुणी: लूणी के मुख्य बाजार में लगी आग,दमकल की मदद से पाया काबू।
Luni, Jodhpur | Mar 12, 2024 लूणी कस्बे में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसे समय रहते आग पर काबू पाया गया।जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बाजार में दोपहर में एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई,ग्रामीणों को जानकारी मिलने से पहले ही आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिसे स्थानीय ग्रामीणों और दमकल की मदद से काबू में किया गया,गनीमत यह रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई।