करैरा-दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में मंगलवार देर रात एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई इस घटना में झोपड़ी में रखा खेती किसानी का सामान गेहूं,बीज और गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया ।घटना करीब रात 2-3 बजे के करीब की बताई जा रही है छितीपुर निवासी दीपक राजपूत के घर के पास एक बडी झोपड़ी थी जिसमें खेती किसानी से जुड़ा सामान और अनाज रखा हुआ था