लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में 31 मार्च 2026 को दर्शन के दौरान एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित पवन कुमार ने 1 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।