देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग पर स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह का किया निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।