देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश की सरकार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। भट्ट ने दावा किया कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा न सिर्फ कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि तीसरी बार भी प्रदेश में सरकार बनाएगी।