मटेहना में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी से की मारपीट, घायल पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने कराया मेडिकल
कोलगवां थाना के मटेहना गांव में पति अशोक केवट पत्नी संगीता पर चरित्र संदेह के चलते आए दिन गाली गलौज व मारपीट करता है । पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी संगीता ने थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार की दोपहर 2 बजे घायल पत्नी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और मारपीट करने वाले पति की तलाश में जुट गई है ।