बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान ज्ञानती देवी के रूप में की जा रही है। मारपीट का मामला मंगलवार की रात 8:35 के करीब है।