कानपुर: गोविंद नगर के 12 ब्लॉक में एक मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
गोविंद नगर के 12 ब्लॉक में शुक्रवार 1:30 बजे अचानक मकान में आग लग गई। आग लगने से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी का कहना है की शार्ट सर्किट से आग लगी है। बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।