करपी: टेकारी नाला में डूबने से सलेमपुर गांव निवासी वीरू कुमार नामक किशोर की शुक्रवार को हुई मौत
Karpi, Arwal | Sep 26, 2025 किंजर थाना क्षेत्र के टेकारी नाला में डूबने से शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे सलेमपुर गांव निवासी वीरू कुमार नामक किशोर की मौत हो गई ।वह अपने दोस्तों के साथ नाला में स्नान करने गया था। इस क्रम में डूब गया। साथ गए दोस्तों ने टेकारी गांव में जाकर शोरगुल मचाई ।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाला से शव को बाहर निकाला।