धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर निवासी राकेश का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। राकेश अपनी रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने गए थे। जबकि मकान का ताला लगा हुआ था। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर घर में रखी 1 लाख रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवरात सहित आदि सामान चोरी कर लिया।