रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में छठ पूजा के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा मनाई जा रही है। गुरुवार दोपहर 3 बजे पर से ही घाटों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। नहाए-खाए और खरना के बाद गुरुवार की शाम 5 बजकर 11 मिनट पर भगवान सूर्य और छठी मैय्या की विधिवत पूजा कर डूबते सूर्य को महिलाओ द्वारा अर्घ्य दिया गया। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।