बस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Basti, Basti | Dec 20, 2025 बस्ती जनपद में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत पैरवी सेल बस्ती व थाना कलवारी की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा सुनाई गई। बस्ती पुलिस ने बताया कि दिनांक 08.07.2024 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कलवारी में सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।