बस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Basti, Basti | Dec 20, 2025 बस्ती जनपद में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत पैरवी सेल बस्ती व थाना कलवारी की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा सुनाई गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में की गई सशक्त पैरवी से अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त को दोष सिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास व 25,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।