सरोजनी नगर: पारा क्षेत्र में शादी समारोह में गए पीड़ित के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की चोरी की
आज सोमवार की सुबह 11:20 के लगभग बताया गया कि एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए कीमती सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया। तो वहीं बताया गया कि पीड़ित परिवार शादी समारोह में उन्नाव गया हुआ था और जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। बताया गया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही।