रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त पर्ची सट्टे की खाईवाली करते इरफान व ताहिर निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया व सट्टा रकम बरामद की है पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों पर 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।