रादौर: जठलाना गांव: मारपीट के आरोप में जीजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जठलाना निवासी व्यक्ति ने अपने जीजा सहित अन्य लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद शराफत ने बताया कि उसका जीजा शेरू घर पर आया हुआ था। तभी उसने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने विरोध किया तो उसके साथ मौजूद आसिफ ने उस पर डंडे से हमला किया।