खुरई: शहरी थाना पुलिस ने मंडी चौराहे बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Khurai, Sagar | Nov 15, 2024 शहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे बायपास रोड पर मंडी चौराहे पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी घोरट गांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश लोधी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।